Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»बिहार-मोतिहारी में छह शिक्षकों पर FIR, फर्जी प्रमाण पत्र पर कर रहे थे नौकरी
    छत्तीसगढ़

    बिहार-मोतिहारी में छह शिक्षकों पर FIR, फर्जी प्रमाण पत्र पर कर रहे थे नौकरी

    By July 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बिहार-मोतिहारी में छह शिक्षकों पर FIR, फर्जी प्रमाण पत्र पर कर रहे थे नौकरी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मोतिहारी.

    मोतिहारी में नौकरी पाने के लिए फर्जी प्रमाणपत्र लगाना बंजरिया प्रखंड के छह शिक्षकों को भारी पड़ गया है। उनकी नौकरी तो गई ही, अब जेल भी जाना पड़ेगा। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना द्वारा शिक्षक नियोजन में फर्जी नियोजित शिक्षकों की चल रही जांच के दौरान इन शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच कराई गई। उसमें इनके मूल मध्यमा के प्रमाण पत्र ही जाली निकले।

    निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा इन शिक्षकों पर बंजरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इनमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय गौरिया में पदस्थापित दो शिक्षक सुरेश कुमार और विभा कुमारी, उ.म.वि. चिन्ताहा में पदस्थापित रूबी कुमारी, उ.म.वि. अजगरी में पदस्थापित शिक्षक प्रियरंजन दूबे, उ.म.वि. बंजरिया में पदस्थापित विभा कुमारी और उ.म.वि. गोखुला में पदस्थापित शिक्षिका सावित्री यादव शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, बंजरिया प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग स्कूलों में पदस्थापित इन शिक्षकों पर बंजरिया थाने में निगरानी विभाग ने 22 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। बंजरिया पुलिस इस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई करेगी। इन फर्जी शिक्षकों की नौकरी जाने के साथ जेल जाने का खतरा बना हुआ है।

    बताया जा रहा है कि उपरोक्त शिक्षकों ने नियोजन के दौरान मैट्रिक के समकक्षीय मध्यमा का प्रमाण पत्र नियोजन के दौरान लगाया था। इधर, हाईकोर्ट के आदेश पर बिहार सरकार द्वारा फर्जी नियोजन की जांच लंबे समय से चल रही है। अभी तक जिले से बारह से ज्यादा लोगों को फर्जी प्रमाण पत्र पर शिक्षक की नौकरी करते हुए पकड़ा जा चुका है। इधर, निगरानी विभाग की कार्रवाई का यह सबसे ताजा मामला है। जब एक ही प्रखंड के छह शिक्षकों को फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी करते पकड़ा गया है। इन शिक्षकों के मध्यमा के प्रमाण पत्रों को बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड ने ट्रेस लेस बताया है और फर्जी करार दिया है। निगरानी की इस नवीनतम कार्रवाई से शिक्षक बने ऐसे शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है। पकड़े गए इन शिक्षकों के बाद निगरानी अपनी जद में अन्य फर्जी प्रमाण पत्रों पर बहाल शिक्षकों की पहचान कर रही है।

    Related Posts

    एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई….

    May 13, 2026

    मलपुरीकला समाधान शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, 165 आवेदनों का मौके पर समाधान, सैकड़ों हितग्राही हुए लाभान्वित….

    May 13, 2026

    प्रधानमंत्री आवास से बदली सरस्वती की जिंदगीए पक्के घर ने दिया बुढ़ापे को सहारा….

    May 13, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की…..

    May 13, 2026

    महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं, ग्रामीण महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, परिवार की जिम्मेदारियों में निभा रहीं सक्रिय भागीदारी….

    May 13, 2026

    10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी, इमरजेंसी में सफल लोबेक्टॉमी सर्जरी, फेफड़े का संक्रमित हिस्सा काटकर निकाला, बीमारी से दी राहत….

    May 13, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई….

    May 13, 2026

    मलपुरीकला समाधान शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, 165 आवेदनों का मौके पर समाधान, सैकड़ों हितग्राही हुए लाभान्वित….

    May 13, 2026

    प्रधानमंत्री आवास से बदली सरस्वती की जिंदगीए पक्के घर ने दिया बुढ़ापे को सहारा….

    May 13, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की…..

    May 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.