Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»मनोरंजन»‘Border 2’ में सनी देओल के साथ दिलजीत दोसांझ का नाम जुड़ा, आयुष्मान खुराना पर आया नया अपडेट
    मनोरंजन

    ‘Border 2’ में सनी देओल के साथ दिलजीत दोसांझ का नाम जुड़ा, आयुष्मान खुराना पर आया नया अपडेट

    By August 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ‘Border 2’ में सनी देओल के साथ दिलजीत दोसांझ का नाम जुड़ा, आयुष्मान खुराना पर आया नया अपडेट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    साल 2023 में सनी देओल ने फिल्म 'गदर 2' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी की। उनकी इस मूवी को लोगों ने काफी पसंद किया और बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की। इसके बाद उन्होंने 2024 में बॉर्डर की 27वीं सालगिरह पर बॉर्डर 2 की घोषणा की थी, जिसे सुनने के बाद ही फैंस काफी खुश हो गए।

    हर कोई सनी देओल की इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। ऐसे में अब इसकी स्टार कास्ट को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। दरअसल, आयुष्मान खुराना के साथ अब एक और एक्टर का नाम सामने आया है, जो इस फिल्म का हिस्सा हो सकता है।

    ये सिंगर-एक्टर बनेगा 'बॉर्डर 2' का हिस्सा

    रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा बताया जा रहा है कि अनुराग सिंह के निर्देशन में बनने वाली इस मूवी में पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ भी नजर आ सकते हैं। हालांकि, इसकी अभी ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है। इसके साथ ही दिलजीत फिल्म में किस तरह का किरदार निभाने वाले हैं। इसकी जानकारी भी सामने आना बाकी है।

    इन स्टार्स का नाम भी आया सामने

    दिलजीत के अलावा पिछले काफी समय से आयुष्मान खुराना के नाम को लेकर भी यह चर्चा हो रही है कि वह इस मूवी का हिस्सा बन सकते हैं। मेकर्स के साथ उनकी बातचीत जारी है, लेकिन अभी कुछ फाइनल नहीं हुआ है।

    रिपोर्ट के मुताबिक, सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी और पंजाबी सिंगर-एक्टर एमी विर्क भी स्टार कास्ट में शामिल हो सकते हैं, लेकिन इन्हें लेकर भी अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

    ऐसे में अब फैंस इसकी स्टार कास्ट के बारे में जानने के लिए काफी एक्साइटेड हैं कि कौन-कौन इसका हिस्सा बनने वाला है। जहां अनुराग सिंह फिल्म के डायरेक्टर हैं। वहीं, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता इसके निर्माता हैं।

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सल प्रभावित जिलों में विकास और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, नक्सल प्रकरण वापसी हेतु हर सप्ताह होगी बैठक, प्रभावित परिवारों को मिले हर संभव सहायता…..

    July 11, 2026

    उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्णय का छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन ने किया स्वागत……

    July 11, 2026

    पंचायत के कार्यों में गुणवत्ता हो सर्वाेच्च प्राथमिकता – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    July 11, 2026

    आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    July 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.