Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»मेट्रो रेल डिपो के लिए जमीन साफ़ करने की तैयारी शुरू
    राज्य

    मेट्रो रेल डिपो के लिए जमीन साफ़ करने की तैयारी शुरू

    By August 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मेट्रो रेल डिपो के लिए जमीन साफ़ करने की तैयारी शुरू
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिहार की राजधानी पटना में मेट्रो रेल निर्माण का कार्य काफी तेजी से चल रहा है. इसी में तेजी लाने के लिए डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने पटना मेट्रो रेल परियोजना के पदाधिकारियों को कुछ जरूरी निर्देश दिए है. उन्होंने मेट्रो निर्माण कार्य में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए एसडीओ व एसडीपीओ को निर्देश दिए है. मेट्रो निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण किये जाने पर रैयतों को मुआवजा का भुगतान तेजी से करने के लिए जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को भी निर्देश दिया गया है. 

    डीएम ने मंगलवार को मेट्रो निर्माण की समीक्षा करते हुए कहा कि मेट्रो निर्माण के रास्ते आने वाली सभी बाधाओं को दूर कर दिया गया है. साथ ही उन्होंने कहा कि रानीपुर व पहाड़ी मौजे में कुल 82 खेसरा में अर्जित 75.945 एकड़ जमीन है. इसके लिए 397 रैयतों के बीच 213.46 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है, जबकि 84.24 करोड़ रुपये प्राधिकार में जमा किये गये हैं.

    पीएमसीएच के पास बने राधाकृष्ण मंदिर को किया जाएगा शिफ्ट 

    मेट्रो स्टेशन निर्माण के लिए पीएमसीएच के पास बने राधाकृष्ण मंदिर को भी शिफ्ट किया जाएगा. डीएम ने पटना सदर एसडीओ, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी व पटना सदर सीओ को इसके लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. साथ ही डीएम ने कहा है कि पूर्व से निर्मित लगभग 33 मकानों और संरचनाओं को हटाना अभी बाकी है. मीठापुर बायोडक्ट परियोजना के लिए अधिगृहीत भूमि के 18 रैयतों में सात का भुगतान हो चुका है. वहीं इस न्यू आइएसबीटी मेट्रो स्टेशन के लिए पहाड़ी मौजे के रैयतों का शत प्रतिशत भुगतान हो गया है. जगनपुरा मेट्रो स्टेशन, रामकृष्णा मेट्रो स्टेशन, पटना यूनिवर्सिटी, पीएमसीएच व मीठापुर बायोडक्ट का भी दखल – कब्जा करा दिया गया है.

    आपको बता दें की मेट्रो की जमीन पर बने मकानों को हटाने क काम तीन-चार दिनों में पूरा हो जायेगा. खेमनीचक स्टेशन का कार्य सुचारू रूप से हो इसके लिए अतिक्रमण हटाने को कहा गया है.

    Related Posts

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से बृजेश्वर सागर जलाशय के नवीनीकरण हेतु 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत…

    June 11, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के मूल्यांकन पर राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से संसदीय समिति की चर्चा…..

    June 11, 2026

    सुशासन तिहार 2026: जनसमस्या निवारण शिविर में घनश्याम दास साहू को मिला निःशुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस….

    June 11, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से लेखिका पूजा अग्रवाल की पुस्तक का किया विमोचन…..

    June 11, 2026

    छत्तीसगढ़ में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की 27वीं क्षेत्रीय बैठक संपन्न, श्रम सचिव ने मृत्यु क्लेम और निष्क्रिय खातों पर तेज कार्रवाई करने के निर्देश दिए….

    June 11, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से कृषि मंत्री नेताम ने की भेंट….

    June 11, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से बृजेश्वर सागर जलाशय के नवीनीकरण हेतु 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत…

    June 11, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के मूल्यांकन पर राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से संसदीय समिति की चर्चा…..

    June 11, 2026

    सुशासन तिहार 2026: जनसमस्या निवारण शिविर में घनश्याम दास साहू को मिला निःशुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस….

    June 11, 2026

    छत्तीसगढ़ में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की 27वीं क्षेत्रीय बैठक संपन्न, श्रम सचिव ने मृत्यु क्लेम और निष्क्रिय खातों पर तेज कार्रवाई करने के निर्देश दिए….

    June 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.