Close Menu
    विज्ञापन
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»दिल्ली के प्रीत विहार में नकली इनकम टैक्स रेड: फर्जी आईडी का खुलासा
    राज्य

    दिल्ली के प्रीत विहार में नकली इनकम टैक्स रेड: फर्जी आईडी का खुलासा

    By August 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ईस्ट दिल्ली के प्रीत विहार में एक कारोबारी फैमिली के घर पर इनकम टैक्स की 'फर्जी रेड' का मामला सामने आया है। कारोबारी परिवार के घर पर पहले इनकम टैक्स की छापेमारी हो चुकी थी, इसलिए वो जानते थे कि सर्च ऑपरेशन टीम में महिला अधिकारी का होना जरूरी होता है। यही सवाल जब आई हुई टीम से पूछा गया तो वो भाग खड़े हुए। इस दौरान आरोपी दो ब्रैंडेड फोन अपने साथ ले गए। प्रीत विहार थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    पुलिस सूत्रों ने बताया कि कारोबारी फैमिली प्रीत विहार इलाके में रहती है। तीन मंजिला बिल्डिंग में तीनों भाइयों की फैमिली अलग-अलग फ्लोर में रहती हैं। वाकया 2 अगस्त की रात का है, जब तीनों अपने परिवारों के साथ अपने फ्लोर्स में थे। इसी दौरान रात 8ः20 बजे 7-8 लोग उनके घर के भीतर आ धमके। इनकम टैक्स अफसर बताते हुए ग्राउंड फ्लोर पर रह रहे बड़े भाई के नाम पर नोटिस दिखाया। इसके साथ ही बड़े भाई और उनकी पत्नी के फोन जब्त कर लिए। इसके बाद पहली मंजिल पर रहने वाले भाई को भी तीन-चार ग्राउंड फ्लोर पर ले आए। इनके भी तीन भी ले लिए गए।

    सभी लोग पूरे घर की तलाशी लेने लगे। इसी दौरान कारोबारियों को ध्यान आया कि जब पिछली बार उनके घर में रेड पड़ी थी तो एक महिला अधिकारी भी साथ में थी। इस टीम में कोई महिला नहीं है, जिसे लेकर उन्होंने कथित इनकम टैक्स की टीम से सवाल पूछ लिया और अपने फोन मांगे। इससे वो घबरा गए और नोटिस थमा कर भाग खड़े हुए। वो सिर्फ तीन फोन वापस कर गए, जबकि दो फोन साथ ले गए। कारोबारियों ने बाहर झांक कर देखा तो दो सफेद रंग की गाड़ियों में यह टीम आई थी। एक यूपी नंबर की थी। घर की एक महिला ने पुलिस को कॉल कर जानकारी दी।

    पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी एक भाई के नाम पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का नोटिस थमा कर गए थे। इस पर Order No. U/s 132(3) of the Income Tax Act 1961 लिखा हुआ था। इसे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से वेरिफाई किया गया तो वो फर्जी निकला। अगर कारोबारी सूझबूझ नहीं दिखाते तो फर्जी टीम किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकती थी। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली रही है।

    Related Posts

    सुशासन और जनकल्याण के संकल्प से छत्तीसगढ़ में विकास का नया अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    November 26, 2026

    संविधान के आदर्शों पर चलकर विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण कर रही हमारी सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    November 26, 2026

    नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ‘स्वावलंबी बस्तर अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की….

    November 26, 2026

    संवेदनाओं से सुशासन की नई इबारत लिख रहे हैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    November 26, 2026

    आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    November 26, 2026

    जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता….

    November 26, 2026
    RO.No :-14063/30
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.