Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ राज्य के अंतिम गांव साईं टांगरटोली में पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ राज्य के अंतिम गांव साईं टांगरटोली में पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई

    By August 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़ राज्य के अंतिम गांव साईं टांगरटोली में पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जशपुर

    छत्तीसगढ़ राज्य के अंतिम गांव साईं टांगरटोली में आज सुबह 4:00 बजे पुलिस ने "ऑपरेशन शंखनाद" के तहत बड़ी कार्रवाई की जा रही है। यह गांव छत्तीसगढ़ के मवेशियों को तस्करी के जरिये झारखंड के रास्ते पश्चिम बंगाल होकर बांग्लादेश तक भेजने का एक प्रमुख निकास द्वार है। इस ऑपरेशन में पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित सोनी के नेतृत्व में 125 पुलिसकर्मियों का दल बलवा ड्रिल सामग्री और आंसू गैस के साथ गांव में पहुंचा।

    एसपी शशि मोहन सिंह ने मीडिया को बताया कि इस कार्रवाई में 37 गौ वंश, 16 गाड़ियां और 10 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और कार्रवाई अभी भी जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि ऑपरेशन के दौरान मुस्लिम बाहुल्य बस्ती की महिलाओं ने विरोध करने की कोशिश की, जिसे महिला पुलिस बल ने नियंत्रित किया।

    इस इलाके में ड्रोन से नजर रखी जा रही है, जिससे तस्करी कर लाए गए मवेशियों के बाड़े भी दिखे। कुछ मवेशियों को पिकअप में भरकर झारखंड की ओर तस्करी करने की कोशिश करते हुए तस्कर रंगे हाथ पकड़े गए हैं। एसपी शशि मोहन सिंह ने सख्त लहजे में कहा कि यह गांव मवेशी तस्करों का गांव है और पुलिस की कई बार की कार्रवाई के दौरान झड़पें भी हो चुकी हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मवेशी तस्करों के खिलाफ "ऑपरेशन शंखनाद" चलाया जा रहा है। शंख नदी के किनारे दो राज्यों की सीमा पर बसे इस गांव में तस्करी के खिलाफ यह ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक मवेशी तस्करी पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाती। इस दौरान कुछ वारंटी भी गिरफ्तार किए गए हैं और आगे भी और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

    पशुप्रेमी इस ऑपरेशन को मवेशी तस्करी की अंतर्राष्ट्रीय चैनल तोड़ने की बड़ी कार्रवाई मान रहे हैं। यह कार्रवाई जशपुर जिले में मवेशी तस्करी को रोकने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है, जिससे छत्तीसगढ़ से होकर बांग्लादेश तक पहुंचने वाली तस्करी की श्रृंखला को तोड़ा जा सके।

    Related Posts

    स्टेयरिंग ने बदली जिंदगी: पुनर्वास केंद्र से निकलकर आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े सुकमा के युवा…..

    July 6, 2026

    बारिश के मौसम में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने विद्युत कंपनी ने जारी की एडवाइजरी…..

    July 6, 2026

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा और त्याग का अनुपम उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    July 6, 2026

    ​सहकारिता से समृद्धि: रायपुर में ‘सहकारी सप्ताह’ का भव्य समापन, सहकारिता मंत्री कश्यप ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का किया अनावरण….

    July 6, 2026

    पद्म विभूषण स्व. तीजन बाई को 8 जुलाई को मुक्ताकाशी मंच से छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार देंगे श्रद्धांजलि….

    July 6, 2026

    समय पर मिला खाद, बीज और ऋण तो बढ़ा किसान का भरोसा…..

    July 6, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    स्टेयरिंग ने बदली जिंदगी: पुनर्वास केंद्र से निकलकर आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े सुकमा के युवा…..

    July 6, 2026

    बारिश के मौसम में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने विद्युत कंपनी ने जारी की एडवाइजरी…..

    July 6, 2026

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा और त्याग का अनुपम उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    July 6, 2026

    ​सहकारिता से समृद्धि: रायपुर में ‘सहकारी सप्ताह’ का भव्य समापन, सहकारिता मंत्री कश्यप ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का किया अनावरण….

    July 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.