Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»मनोरंजन»फिल्म ‘देवरा’ का गाना ‘चुट्टामल्ले’ यूट्यूब पर कर रहा है ट्रेंड, 80 मिलियन व्यूज का आंकड़ा किया पार
    मनोरंजन

    फिल्म ‘देवरा’ का गाना ‘चुट्टामल्ले’ यूट्यूब पर कर रहा है ट्रेंड, 80 मिलियन व्यूज का आंकड़ा किया पार

    By August 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    फिल्म ‘देवरा’ का गाना ‘चुट्टामल्ले’ यूट्यूब पर कर रहा है ट्रेंड, 80 मिलियन व्यूज का आंकड़ा किया पार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'देवरा' की रिलीज का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह बना रहे इसलिए मेकर्स फिल्म से जुड़ी कोई ना कोई जानकारी या फिर फिल्म का गाना रिलीज करते रहते हैं। हाल ही में 'देवरा' का गाना 'चुट्टामल्ले' रिलीज हुआ था, जो अब यूट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है, जिसे अभीतक 80 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह व्यूज लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

    जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर अभिनीत 'देवरा पार्ट 1' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। हाल ही में, निर्माताओं ने 'देवरा' का एक गाना चुट्टामल्ले सोशल मीडिया पर जारी किया था, जिसे दर्शकों और मशहूर हस्तियों से जबरदस्त प्रतिक्रिया दी। बता दें इस गाने को कुछ ही मिनटों में करोड़ों व्यज मिल गए थे और देखते ही देखते अब इस गाने को 80 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और अभी भी यह सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है।

    'देवरा' के गाने 'चुट्टामल्ले' में जान्हवी कपूर और जूनियर एनटीआर की सिजलिंग और रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। यही वजह है कि अब यह गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस म्यूजिक वीडियो में जूनियर एनटीआर और जान्हवी रोमांस करते नजर आ रहे हैं। यह गाना इंटरनेट पर आग लगा रहा है और यूट्यूब पर 24 घंटों में लगभग 33 मिलियन बार देखा जा चुका है। देखते ही देखते अब यह गाना यूट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। चार भाषाओं में जारी किए गए इस गाने को अब तक 80 मिलियन यानी 8 करोड़ बार देखा जा चुका है और अभी भी यह आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

    बता दें अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा रचित और रामजोगय्या शास्त्री द्वारा लिखित, शिल्पा राव ने दूसरे गीत, चुट्टामल्ले के लिए अपनी आवाज दी है। फिल्म के पहले सिंगल, फियर सॉन्ग को प्रशंसकों ने खूब पसंद किया था, जिससे लोगों में काफी उम्मीदें जगी थीं। इस गाने को मनोज मुंतशिर ने लिखा था।

    कोरटाला शिवा द्वारा लिखित और निर्देशित 'देवरा' में जूनियर एनटीआर, जान्हवी कपूर, श्रुति मराठे, प्रकाश राज, श्रीकांत, शाइन टॉम चाको और सैफ अली खान जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। सुधाकर मिकिलिनेनी और कोसाराजू हरिकृष्णा द्वारा युवासुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स के बैनर तले निर्मित इस फिल्म की रिलीज का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

    एक्शन थ्रिलर फिल्म 'देवरा' में जान्हवी कपूर की तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में पहली फिल्म है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'देवरा' जूनियर एनटीआर की 30वीं फिल्म है। इस फिल्म में वे पिता और पुत्र की जोड़ी की भूमिका निभाएंगे। इस साल जनवरी में जूनियर एनटीआर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया था, जिसमें वे समुद्र के बीच में एक नाव पर खड़े नजर आए थे। बता दें 'देवरा' 27 सितंबर, 2024 को तेलुगु, तमिल, मलयालम, हिंदी और कन्नड़ सहित कई भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को देंगे राज्य खेल अलंकरण…..

    August 28, 2026

    बहनों की खुशहाली का उपहार, विष्णु भैया का साथ—महतारी वंदन से प्रतिभा की रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी…..

    August 28, 2026

    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    August 28, 2026

    रक्षाबंधन पर राज्यपाल रमेन डेका ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर बांधा रक्षासूत्र…..

    August 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.