Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»मनोरंजन»“Pushpa 2” की टीम का बड़ा फैसला, तृप्ति डिमरी का आइटम सॉन्ग कैंसल
    मनोरंजन

    “Pushpa 2” की टीम का बड़ा फैसला, तृप्ति डिमरी का आइटम सॉन्ग कैंसल

    By September 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    “Pushpa 2” की टीम का बड़ा फैसला, तृप्ति डिमरी का आइटम सॉन्ग कैंसल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जूनियर एनटीआर की ‘देवरा’ के बाद जिस फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा बज बना हुआ है, वो है अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’. फिल्म के पहले पार्ट ने थिएटर में काफी धूम मचाई थी, इसके साथ ही समांथा प्रभु के आइटम सॉन्ग ‘ऊ अंतावा’ ने काफी तारीफें बटोरी थीं. फिल्म के हिट आइटम सॉन्ग के बाद अब लोग फिल्म के सेकेंड पार्ट में भी धमाकेदार आइटम सॉन्ग की उम्मीद कर रहे हैं. कुछ वक्त पहले खबर आ रही थी कि तृप्ति डिमरी इसमें आइटम सॉन्ग करती नजर आ सकती हैं. लेकिन अब बताया जा रहा है कि उन्होंने इस सॉन्ग के लिए ऑडिशन दिया था, पर उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया है. रणबीर कपूर के साथ ‘एनिमल’ में नजर आने वाली तृप्ति डिमरी फिल्म की सक्सेस के बाद से इस वक्त कई सारे प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं. जल्द ही तृप्ति राजकुमार राव के साथ ‘विकी और विद्या का वो वाला वीडियो’ में नजर आने वाली हैं. हालांकि, अब वो अपने आगे की फिल्मों के लिए अपनी बाउंड्री को भी पार करने के बारे में सोच रही हैं. वो अपने रोल के साथ अब एक्सपेरिमेंट करना चाह रही हैं, जिसके लिए उन्होंने’पुष्पा 2: द रूल’ के आइटम सॉन्ग के लिए ऑडिशन दिया. टाइम्स नाउ के सोर्स से पता चला है कि मेकर्स ने तृप्ति डिमरी का ऑडिशन लिया, लेकिन उन्हें रिजेक्ट कर दिया. हालांकि रिजेक्शन किस वजह से हुआ इस बात का खुलासा अभी नहीं हो पाया है. कुछ वक्त पहले तक इस फिल्म के आइटम सॉन्ग के लिए तृप्ति के साथ जाह्नवी कपूर का भी नाम सामने आ रहा था.

    समांथा फिल्म में कर सकती हैं कैमियो
    सुकुमार के डायरेक्शन में बनाई जा रही ‘पुष्पा 2: द रूल’ का लोग लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं. ‘पुष्पा’ का पहला पार्ट साल 2021 में रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने बहुत ज्यादा पसंद किया. फिल्म के साथ ही इसके गाने भी काफी फेमस हो गए थे, जिसमें से सबसे ज्यादा फिल्म का आइटम सॉन्ग था. आने वाले सीक्वल में भी मेकर्स दर्शकों को निराश नहीं करना चाहते, इसलिए सॉन्ग के लिए परफेक्ट एक्ट्रेस की तलाश कर रहे हैं. कई रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि इस सीक्वल में समांथा प्रभु कैमियो कर सकती हैं, हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है.

    हर एक सीन पर की जा रही है काफी मेहनत
    ‘पुष्पा 2: द रूल’ 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, फहद फासिल, धनंजय, जगदीश प्रताप बंडारी, राव रमेश, अजय, सुनील, अनसूया भारद्वाज, शनमुख और अजय घोष मुख्य किरदार निभा रहे हैं. मेकर्स ने फिल्म को लेकर दावा किया जा रहा है कि सीक्वल में अल्लू अर्जुन अपने रोल को अलग लेवल पर ले गए हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म को विजुअली शानदार बनाने के लिए मेकर्स एक दिन में शूट होने वाले सीन को दो-दो दिन तक शूट कर रहे हैं. फिल्म के पहले पार्ट ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 267.55 करोड़ रुपए की कमाई की थी. फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था.

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    CG:नवपदस्थ एसपी त्रिलोक बंसल (IPS) ने कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं से किये सौजन्य भेंट, कानून- व्यवस्था व समन्वय पर हुई चर्चा

    July 13, 2026

    CG:नवपदस्थ एसपी त्रिलोक बंसल (IPS) ने कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं से किये सौजन्य भेंट, कानून- व्यवस्था व समन्वय पर हुई चर्चा

    July 13, 2026

    दूरस्थ वनांचल के ग्राम डोडीतुमनार में गूंजी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की मिसाल, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान से नेफ्रोटिक सिंड्रोम पीड़ित बालक को मिला नया जीवन, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) टीम ने की सराहना…..

    July 13, 2026

    पामगढ़-लाहौद मार्ग के डोंगाकोहरौद में सड़क के लिए 6.05 करोड़ स्वीकृत, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का परिपत्र जारी….

    July 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.