Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-अंबिकापुर की भटगांव जल प्रदाय योजना का शिलान्यास, प्रधानमंत्री ने दी सौगात
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-अंबिकापुर की भटगांव जल प्रदाय योजना का शिलान्यास, प्रधानमंत्री ने दी सौगात

    By October 3, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अंबिकापुर/सूरजपुर.

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गांधी जयंती के उपलक्ष्य में नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सूरजपुर जिले के भटगांव नगर पंचायत के लिए अमृत मिशन 2.0 के तहत 56 करोड़ 78 लाख रुपए की लागत की जल प्रदाय योजना का शिलान्यास किया। इस जल प्रदाय योजना का काम अगले दो वर्षों में पूर्ण होना बताया जा रहा है।

    वही इस कार्यक्रम मे उपमुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव, विधायक इंद्रजीत सिंह, धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला भी बिलासपुर से एक साथ जुड़े रहे। वहीं भटगांव में आयोजित कार्यक्रमों में पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता,मंत्री प्रतिनिधि ठाकुर प्रसाद राजवाड़े,बीजेपी प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े, बीजेपी जिला मंत्री अशोक सिंह समेत सभी पार्षद व जनप्रतिनिधि वर्चुअली शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने वर्चुअल उद्बोधन महात्मा गांधी की जयंती तथा लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सभी को बधाई दिया और सभी देशवासियों से स्वच्छता सेवा अपने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअली अन्य परियोजनाओं के साथ नगर पंचायत भटगांव के वाटर सप्लाई परियोजना का भी शिलान्यास किया। नगर पंचायत भटगांव के संस्कृति भवन में आयोजित कार्यक्रम तथा शिलालेख का पूर्व गृह मंत्री रामस्वरूप पर तथा नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता में अनावरण ने किया।
    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भी भटगांव में मौजूद लोगों को वर्चुअली सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि इस नई जल प्रदाय योजना के प्रारंभ होने के बाद भटगांव वासियों की पेयजल की समस्या दूर होगी। महान नदी के पानी को साफ कर घरों तक पहुंचाया जाएगा। योजना के पूर्ण होने के बाद भटगांव के लोगों को राष्ट्रीय मानक के अनुरूप 135 लीटर जल प्रति व्यक्ति प्रतिदिन उपलब्ध हो सकेगा। श्री साव ने कहा कि हमने ही छत्तीसगढ़ राज्य को बनाया है और इसके विकास की जिम्मेदारी भी हमारी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उच्च गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में योजना से जुड़े सभी निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।

    भटगांव में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पर ने कहा कि भटगांव की यह बहुत पुरानी मांग थी यहां पर जल की समस्या थी जिसका निराकरण हमारी सरकार के द्वारा किया जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मै सदैव आभारी रहूंगा। जिन्होंने आज ऐतिहासिक दिन पर भटगांव में 56.78 करोड़ की लागत से वाटर सप्लाई परियोजना का शिलान्यास किया। जिसका साक्षी मुझे बनाया। वही श्री गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय में इस परियोजना का आकलन कर टेडर निकला गया था। परंतु किसी कारणवश प्रक्रिया में देरी होने की वजह से आज इस मंच के माध्यम से उक्त कार्य का शिलान्यास किया जा रहा है। इसलिए इस मंच के माध्यम से मैं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव व पूर्व विधायक भटगांव पारसनाथ राजवाड़े का भी आभार व्यक्त करना चाहूंगा जिनके प्रयासों से यह परियोजना स्वीकृत हुई थी। वही स्वच्छता की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए बताया कि हमारे सब के लिए ख़ुशी की बात है कि तीन बार स्वच्छता रैंकिंग में अच्छा प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार मिल चुका है। वही मंत्री प्रतिनिधि ठाकुर प्रसाद राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन तथा शौचालय निर्माण में ऐतिहासिक काम किया है। हम सभी को अपने तन मन के साथ-साथ आसपास वातावरण को भी स्वच्छ करने की आवश्यकता है। वहीं कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े, जिला मंत्री अशोक सिंह व पार्षद आशीष बाजपेई ने भी संबोधित किया। तत्पश्चात शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भटगांव के बच्चों ने स्वच्छता संदेश का नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नगर पंचायत की ओर से समय समय पर आयोजित स्वच्छता अभियान तथा अन्य कार्यक्रम में शामिल बच्चों को तथा स्वच्छता कर्मचारियों व दीदियों को इस अवसर पर अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। मिशन अमृत 2.0 के तहत स्वीकृत 56 करोड़ 78 लाख रुपए लागत की इस जल प्रदाय योजना में महान नदी के गोंडा एनीकट में इंटेकवेल का निर्माण कर पेयजल भटगांव पहुंचाया जाएगा। एनीकट से रॉ-वॉटर पाइपलाइन के माध्यम से सतही जल को योजना के अंतर्गत प्रस्तावित जल शोधन संयंत्र में शुद्ध कर स्वच्छ पेयजल भटगांव शहर को उपलब्ध कराया जाएगा। वर्तमान में भटगांव शहर में प्रति व्यक्ति 49 लीटर जल प्रतिदिन उपलब्ध हो रहा है। भटगांव की इस नई जल प्रदाय योजना के शुरू होने के बाद वहां प्रति व्यक्ति 135 लीटर प्रतिदिन पेयजल उपलब्ध कराया जा सकेगा।

    भटगांव जल प्रदाय योजना के अंतर्गत दो एमएलडी क्षमता के जल शोधन संयंत्र, कुल 750 किलो लीटर क्षमता के तीन उच्च स्तरीय जलागार 46  किलोमीटर की वितरण पाइपलाइन तथा कुल 3586 निजी नल कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे। विगत अगस्त माह में इसके लिए कार्यादेश जारी किया जा चुका है। योजना का काम आगामी 24 महीनों में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

    Related Posts

    कोरबा में वायशेप अंडरब्रिज निर्माण कार्य का उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया शुभारंभ, डीएमएफ मद से 30.96 करोड़ रूपए की लागत से तैयार होगा अंडरब्रिज…..

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को मिलेगी नई ऊंचाई, बीएसएल-3 प्रयोगशाला से खुलेंगे वैज्ञानिक नवाचार के नए द्वार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फ्रेंचाइजीस और टीमों का ऐलान, सभी टीमों की जर्सी लॉन्च, भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी सरदार सिंह होंगे लीग के एंबेसडर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की घोषणा….

    October 12, 2026

    मत्स्य पालन से समृद्ध हो रही सरगुजा की ग्रामीण अर्थव्यवस्था, किसानों और महिलाओं के लिए खुल रहे स्वरोजगार के नए अवसर….

    October 12, 2026

    सेवा की कहानी : लमती फीडर जलाशय योजना से किसानों के खेतों में पहुंचेगा सिंचाई का पानी….

    October 12, 2026

    उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने 78.51 लाख रुपए के दो सीसी सड़क सह नाली निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन….

    October 12, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.