Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»मनोरंजन»फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ अब ओटीटी प्लेटफोर्म पर रिलीज होने के लिए है तैयार, जाने कब और कहां देख 
    मनोरंजन

    फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ अब ओटीटी प्लेटफोर्म पर रिलीज होने के लिए है तैयार, जाने कब और कहां देख 

    News DeskBy News DeskDecember 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    विक्रांत मैसी, राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा की फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' इस साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। धीरज सरना निर्देशित यह फिल्म 15 नवंबर, 2024 को बड़े पर्दे पर आई। यह फिल्म 2002 में साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की घटना पर आधारित थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिनेमाघरों में रिलीज होने पर द साबरमती रिपोर्ट की सराहना की अब, फिल्म का डिजिटल प्रीमियर होने वाला है।

    एकता कपूर, शोभा कपूर, अमूल वी मोहन और अंशुल मोहन द्वारा निर्मित 'द साबरमती रिपोर्ट' 2025 में जी5 पर स्ट्रीम होगी। विक्रांत, राशी और रिद्धि अभिनीत यह फिल्म 10 जनवरी, 2025 को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर आएगी। साबरमती रिपोर्ट में विक्रांत ने पत्रकार समर कुमार की भूमिका निभाई थी, जबकि रिद्धि डोगरा ने मनिका राजपुरोहित की भूमिका निभाई थी। वहीं राशि ने अमृता गिल का किरदार निभाया था। फिल्म की स्टार कास्ट में बरखा सिंह, सुदीप वेद, दिग्विजय पुरोहित और अन्य शामिल थे।

    पीएम नरेंद्र मोदी ने संसद के बालयोगी ऑडिटोरियम में फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ देखी थी। यहां मेकर्स ने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की थी। इस स्क्रीनिंग में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई मंत्री और सांसद भी पहुंचे। इस विशेष अवसर पर फिल्म की स्टारकास्ट से विक्रांत मैसी, राशि खन्ना, रिद्दी डोगरा समेत मेकर्स भी मौजूद थे।

    पीएम मोदी ने एक्स अकाउंट पर फिल्म की स्क्रीनिंग की झलकियां साझा की थीं। कुछ तस्वीरें साझा करते हुए पीएम मोदी ने कैप्शन में लिखा, 'द साबरमती रिपोर्ट' की स्क्रीनिंग में एनडीए के साथी सांसदों के साथ शामिल हुआ। मैं फिल्म के निर्माताओं के प्रयासों की सराहना करता हूं।' वहीं, पीएम मोदी के साथ बैठकर फिल्म देखने पर अभिनेता विक्रांत मैसी ने भी खुशी जाहिर की थी।

    मुख्य अभिनेता विक्रांत मैसी ने स्क्रीनिंग के बाद संवाददाताओं से कहा था, 'मैंने प्रधानमंत्री और सभी कैबिनेट मंत्रियों और कई सांसदों के साथ फिल्म देखी। यह एक विशेष अनुभव था। मैं इसे शब्दों में व्यक्त नहीं कर पाऊंगा, क्योंकि मैं बहुत खुश हूं। यह मेरे करियर का सबसे अच्छा पल है, जब मुझे प्रधानमंत्री के साथ अपनी फिल्म देखने का मौका मिला।'

    News Desk

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.