Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»मनोरंजन»Bigg Boss 18: अविनाश और ईशा की अंग्रेजी मजाक पर चाहत पांडे की मम्मी ने दिया करारा जवाब
    मनोरंजन

    Bigg Boss 18: अविनाश और ईशा की अंग्रेजी मजाक पर चाहत पांडे की मम्मी ने दिया करारा जवाब

    News DeskBy News DeskJanuary 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Bigg Boss 18: अविनाश और ईशा की अंग्रेजी मजाक पर चाहत पांडे की मम्मी ने दिया करारा जवाब
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    'Bigg Boss 18' अब फिनाले की ओर बढ़ रहा है और हर एपिसोड में जबरदस्त रोमांच देखने को मिल रहा है। लेकिन हाल ही के एपिसोड में जब कंटेस्टेंट्स के घरवालों ने एंट्री ली, तो अलग ही माहौल देखने को मिला। विवियन डीसेना की पत्नी नूरन अली से लेकर अविनाश और ईशा की मॉम और करणवीर मेहरा की बहन बिग बॉस के घर में पहुंचीं। लेकिन चाहत पांडे की मम्मी ने पूरा मजमा ही लूट लिया। उन्होंने घर में जाते ही अविनाश, ईशा और रजत दलाल को धो दिया। चाहत पांडे की मम्मी ने जिस तरह से अविनाश को लताड़ा और बेटी चाहत की भी गलतियां गिनाई, उसने यूजर्स का दिल जीत लिया। चाहत की मम्मी ने अविनाश को 'वुमनाइजर' तक कहा, जिस पर सोशल मीडिया भी बंट गया।

    दरअसल चाहत पांडे की मम्मी सभी घरवालों से मिलीं और उनकी कमियां-अच्छाइयां गिनाईं। उन्होंने करण की तारीफ की, पर अविनाश को धो दिया क्योंकि उन्होंने शो में कई बार चाहत के कैरेक्टर की धज्जियां उड़ाईं। चाहत की मम्मी ने ईशा को भी नहीं बख्शा। चाहत की मम्मी को इस बात का भी दुख था कि उनके बेटी के कैरेक्टर पर जो लांछन लगाए गए, मेकर्स ने उस मुद्दे को क्यों नहीं उठाया? क्यों अविनाश और ईशा को सपोर्ट करते रहे। चाहत की मम्मी ने अविनाश को फटकारते हुए कहा, 'वो एक टास्क हुआ था, जिसमें चकरा घूम रहा था और चाहत कुछ पटिए टाइप का जमा रही थी। तब भी आप चाहत पर गंदे-गंदे कमेंट्स कर रहे थे। वो क्या कहते हैं इंग्लिश में वुमनाइजर। तो वो आप हैं।' जब चाहत की मम्मी ने अविनाश को 'वुमनाइजर' कहा तो ईशा बीच में बोल पड़ीं और कहने लगीं कि आंटी आप उसे वुमनाइजर नहीं बोल सकतीं। तब चाहत की मम्मी ने ईशा की बोलती बंद कर दी।

    उन्होंने ईशा से कहा, 'आप पर तो मैं अभी तक आई नहीं। चाहत के चाचा की उम्र के अरफीन के साथ मेरी बेटी को तुम और एलिस लिंक कर रहे हो रोमांटिकली। शर्म नहीं आई थी तब? खुद बग्गा के साथ वही पोज था, तो बाहर मीडिया ने सवाल किया तुम पर।' वहीं बाद में वह बेटी चाहत को भी समझाती नजर आईं और कहा कि बेशक कशिश ने उन्हें 'गटर की पैदाइश' और 'कॉकरोच' कहा था, पर तुम्हें उसे असभ्य घर की लड़की नहीं कहना चाहिए था। चाहत की मम्मी के इस अंदाज की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। पर अविनाश को डांट पड़ी तो उसने चाहत की मम्मी की अंग्रेजी का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। यह देख यूजर्स भड़क गए और अविनाश के लिए कहा कि उन्हें शर्म करनी चाहिए।

    हालांकि, अविनाश पांडे के फैंस ने चाहत पांडे की मम्मी की कही बातों पर नाराजगी जताई। फैंस का कहना है कि अविनाश को 'वुमनाइजर' कहना उनकी इमेज को खराब कर सकता है। उधर यूजर्स यह भी कह रहे हैं कि चूंकि चाहत पांडे की मम्मी ने वो काम किया, जो मेकर्स और सलमान खान नहीं कर सके, इसलिए अब इसकी गाज शायद चाहत पर गिर सकती है।

    News Desk

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई….

    May 13, 2026

    मलपुरीकला समाधान शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, 165 आवेदनों का मौके पर समाधान, सैकड़ों हितग्राही हुए लाभान्वित….

    May 13, 2026

    प्रधानमंत्री आवास से बदली सरस्वती की जिंदगीए पक्के घर ने दिया बुढ़ापे को सहारा….

    May 13, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की…..

    May 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.