Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»मनोरंजन»नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता ने अपनी बेटी का नाम रखा, स्टार्स से भी निकलीं आगे
    मनोरंजन

    नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता ने अपनी बेटी का नाम रखा, स्टार्स से भी निकलीं आगे

    News DeskBy News DeskJanuary 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता ने अपनी बेटी का नाम रखा, स्टार्स से भी  निकलीं आगे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हिंदी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी और फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने पिछले साल अक्टूबर में अपनी बेटी को जन्म दिया था और हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी का नाम भी रखा है. खास बात ये है कि इस मामले में उन्होंने दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट को भी पीछे छोड़ दिया है. जी हां, मसाबा और सत्यदीप मिश्रा ने 2023 में शादी के साल भर बाद पिछले साल 11 अक्टूबर को प्यारी से बेटी का वेलकम किया था. अब उन्होंने पहली बार अपनी बेटी की झलक अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए उसके नाम भी खुलासा किया है. जिसने फैंस को उसका मललब जानने के लिए उत्साहित कर दिया है. मसाबा ने अपनी बेटी के नाम 'मतारा' रखा है. इस खास नाम के पीछे एक खूबसूरत अर्थ छिपा है, जिसे जानकर फैंस भी खुश हो गए हैं. हाल ही में मसाबा ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी के नन्हे से हाथ और अपने हाथ के साथ एक प्यारी सी फोटो शेयर की है, जिसके साथ नाम का भी जिक्र किया गया है. 

    क्या है मसाबा की बेटी के नाम का मतलब? 
    फोटो में मसाबा ने एक सोने का कंगन पहना हुआ है, जिस पर 'मतारा' लिखा है. उन्होंने इस तस्वीर के साथ लिखा कि वे अपनी 'मतारा' के साथ तीन महीने पूरे कर चुकी हैं. 'मतारा' नाम का मतलब उन्होंने 9 हिंदू देवियों की दिव्य स्त्री ऊर्जा से जोड़ा, जो शक्ति और ज्ञान का प्रतीक है. उन्होंने इसे अपनी बेटी के लिए इस्तेमाल करते हुए उसे अपनी आंखों का तारा बताया. वहीं, उनकी बेटी का नाम और उसका मतलब जानने के बाद फैंस भी अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं. 

    फोटो पर आ रहे फैंस का रिएक्शन 
    मसाबा गुप्ता के इस प्यारे से पोस्ट पर उनके फैंस का रिएक्शन आ रहा है. एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बहुत ही खूबसूरत नाम हैट. दूसरे ने लिखा, 'मुझे याद है, हाल ही में मैंने रणवीर का एक पॉडकास्ट सुना था, जिसमें राजर्षि नंदी 'मां तारा' के बारे में बात कर रहे थे. ये नाम भी बहुत सुंदर है'. तीसरे ने लिखा, 'ये नाम बहुत स्टाइलिश और यूनिक है'. बता दें, मसाबा और सत्यदीप की शादी 2023 को हुई थी और शादी के लगभग एक साल 8 महीने बाद दोनों माता-पिता बने. 

    News Desk

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ में जनजातीय विकास को मिल रही अभूतपूर्व गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    July 13, 2026

    रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार, वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल

    July 13, 2026

    आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम एवं प्रमुख सचिव छत्तीसगढ़ शासन सोनमणि बोरा द्वारा विभागीय गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर छत्तीसगढ संवाद के आडिटोरियम (अटल नगर, नवा रायपुर) में आज संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए।

    July 13, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सल प्रकरणों की वापसी को लेकर बस्तर के युवाओं से की मुलाकात

    July 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.