Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»मनोरंजन»‘द फैमिली मैन’ के तीसरे सीजन में होगी इस एक्टर की एंट्री
    मनोरंजन

    ‘द फैमिली मैन’ के तीसरे सीजन में होगी इस एक्टर की एंट्री

    News DeskBy News DeskJanuary 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ‘द फैमिली मैन’ के तीसरे सीजन में होगी इस एक्टर की एंट्री
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    फैमिली मैन सीजन 3 के अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स बता रही हैं कि इसमें एक और धाकड़ एक्टर की एंट्री होने वाली है जिसने इसकी एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। इस खबर से फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है।

    सीरीज में हुई नए किरदार की एंट्री
    लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार पाताल लोक से पॉपुलैरिटी पाने वाले अभिनेता जयदीप अहलावत की सीरीज में एंट्री हो चुकी है। फिल्मफेयर के अनुसार,'उनका किरदार मनोज बाजपेयी के श्रीकांत के खिलाफ होगा।' इसके अनुसार दोनों किरदार एक दूसरे से भिड़ते नजर आएंगे। हालांकि, दो दिग्गजों का एक-दूसरे के खिलाफ खड़े होना ही अपने आपमें बहुत रोमांचक है, लेकिन सीरीज की कहानी क्या होगी इस बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

    कब आएगा फैमिली मैन की तीसरा सीजन?
    इस एक्शन थ्रिलर सीरीज की कहानी सुमन कुमार, राज निदिमोरु और कृष्णा डीके ने लिखी है। हाल ही में इसकी शूटिंग खत्म हुई है। तीसरा सीजन प्राइम वीडियो पर दिवाली 2025 के आसपास प्रीमियर होने की उम्मीद है। शूटिंग पूरी करने के बाद, निर्माता राज और डीके ने इसे अपने करियर का सबसे कठिन शूट बताया। उन्होंने अपने अटूट समर्थन के लिए क्रू के प्रति आभार भी जताया।

    क्या होगी सीरीज की कहानी?
    सीरीज की कहानी की बात करें तो मनोज बाजपेयी का कैरेक्टर श्रीकांत फैमिली लाइफ की मांगों को बैलेंस करते हुए अपनी पत्नी सुचित्रा के साथ अपने रिश्ते को सुधारने के लिए कड़ी मेहनत करते हुए देखा जाएगा। इसी के साथ वो राष्ट्रीय सुरक्षा का भी खास ख्याल रखेगा। मनोज बाजपेयी की पत्नी का किरदार प्रियामणि ने निभाया है।

    द फैमिली मैन का पहला सीजन साल 2019 के अंत में प्राइम वीडियो पर आया था। इस सीरीज को फैंस से काफी ज्यादा तारीफ मिली थी। इसके बाद इसकी दूसरा सीजन साल 2021 में आया था जिसमें सामंथा रुथ प्रभु नजर आई थीं।

    कौन-कौन होगा शामिल?
    वहीं सीरीज के अन्य किरदारों की बात करें तो सीजन 3 में प्रियामणि, शारिब हाशमी, अश्लेषा ठाकुर और वेदांत सिन्हा समेत कई अहम और पुराने कलाकारों को वापस लाया जा रहा है।

    News Desk

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जमीन पर बैठकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सुनी लोगों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश…..

    May 7, 2026

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को , पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाई, 2300 से अधिक जोड़े होंगे परिणय सूत्र आबद्ध….

    May 7, 2026

    उप मुख्यमंत्री ने 2.06 करोड़ की लागत से घोटिया विद्युत उपकेंद्र का किया भूमिपूजन…..

    May 7, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सुशासन तिहार के तहत जनसमस्या निवारण शिविर में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं…..

    May 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.