Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»मनोरंजन»ऑस्कर नामांकित फिल्म ‘अनुजा’ की ओटीटी रिलीज डेट से उठा परदा
    मनोरंजन

    ऑस्कर नामांकित फिल्म ‘अनुजा’ की ओटीटी रिलीज डेट से उठा परदा

    News DeskBy News DeskJanuary 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ऑस्कर नामांकित फिल्म ‘अनुजा’ की ओटीटी रिलीज डेट से उठा परदा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    प्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड्स में नामांकित फिल्म 'अनुजा' का फैंस बेसब्री से ओटीटी पर इंतजार कर रहे हैं। उनका इंतजार अब पूरा हो रहा है। फिल्म की रिलीज डेट से परदा उठ गया है। यह फिल्म फरवरी में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगी। ठिकाना होगा नेटफ्लिक्स। 

    इस तारीख से होगी स्ट्रीम
    फिल्म 'अनुजा' ने ऑस्कर 2025 के लिए बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म का नामांकन हासिल किया है। यह फिल्म शिक्षा और बाल श्रम पर आधारित है। ओटीटी पर यह फिल्म 05 फरवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। 'अनुजा'  एक 9 साल की बच्ची की कहानी है, जो दिल्ली की झुग्गियों में रहती है।

    दुनियाभर के दर्शकों के बीच पहुंचेगी फिल्म
    इस फिल्म को सुचित्रा मट्टई ने प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा मिंडी कलिंग और अकादमी पुरस्कार विजेता गुनीत मोंगा भी शामिल हैं। ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट की गई फिल्म 'अनुजा' से प्रियंका चोपड़ा बतौर एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर जुड़ी हैं। 5 फरवरी, 2025 से इस दिल छू लेने वाली कहानी पर आधारित फिल्म दुनियाभर के दर्शकों के बीच पहुंचेगी। यह 190 देशों में स्ट्रीम होगी।
     
    ट्रेलर में दिखी मार्मिक कहानी
    फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ है। इसमें 9 वर्षीय अनुजा और उसकी 17 साल की बहन पलक को दिखाया गया है, जो एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करती हैं। अनुजा को बोर्डिंग स्कूल जाने का मौका मिलता है। मगर, अनुजा का मासूम सवाल है कि बोर्डिंग स्कूल क्या होता है? बहन बताती है, 'बोर्डिंग स्कूल वह जगह होती है, जहां सारी स्मार्ट लड़कियां पढ़ने जाती हैं'। दोनों बहनों के सामने चुनौती आती हैं। फिल्म की रिलीज पर मिंडी कलिंग ने खुशी जताते हुए कहा है, 'फिल्म का नेटफ्लिक्स पर आना एक सपना सच होने जैसा है।'

    दिल्ली में हुई फिल्म की शूटिंग
    ऑस्कर अवॉर्ड (97वें एकेडमी अवॉर्ड्स) के नॉमिनेशन में 'अनुजा' पांच बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्मों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है। फिल्म को एडम जे. ग्रेव्स ने लिखा और निर्देशित किया है। शॉर्ट फिल्म में सजदा पठान, अनन्या शानबाग और नागेश भोंसले ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म 'अनुजा' में सजदा पठान ने बाल मजदूरी करने वाली लड़की का रोल किया है। यह बच्ची असल जिंदगी में अनाथ है। सलाम बालक ट्रस्ट में रहने वाली इस लड़की को फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए चुना गया। सजदा पहले भी एक फिल्म 'ब्रेड' में काम कर चुकी है। इस शॉर्ट फिल्म को दिल्ली में शूट किया गया है। 

    News Desk

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को, मुख्य सचिव ने तैयारियों की कमान संभाली, सुरक्षा और सुविधाओं के लिए कड़े निर्देश…..

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार -2026 : उदयपुर जनसमस्या निवारण शिविर में उमड़ा जनसैलाब, मंत्री राजेश अग्रवाल ने ग्रामीणों को सौंपी खुशहाली की सौगात….

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार : राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को चेताया जनसमस्याओं के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डिजिटल किसान किताब बनाने में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला प्रदेश में अव्वल…..

    May 6, 2026

    बस्तर अंचल में बैंकिंग सुविधाओं में तेजी से विस्तार शांति और विकास का प्रतीक– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    May 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.