Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»Breaking News»सपा सांसद रामजी लाल सुमन का विवादित बयान- तुम लोग गद्दार राणा सांगा की औलाद
    Breaking News

    सपा सांसद रामजी लाल सुमन का विवादित बयान- तुम लोग गद्दार राणा सांगा की औलाद

    News DeskBy News DeskMarch 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सपा सांसद रामजी लाल सुमन का विवादित बयान- तुम लोग गद्दार राणा सांगा की औलाद
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के एक बयान ने भारतीय राजनीति में तूफान खड़ा कर दिया है। राज्यसभा में दिए गए उनके इस बयान में मेवाड़ के ऐतिहासिक योद्धा राणा सांगा को ‘गद्दार’ कहने और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर तंज कसने से सियासी माहौल गरमा गया है। बीजेपी ने इस टिप्पणी को देश के इतिहास और हिंदू समाज का अपमान बताते हुए सपा से माफी की मांग की है।

    राज्यसभा में बीजेपी पर निशाना साधते हुए सपा सांसद ने राणा सांगा को गद्दार कह दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी का तकियाकलाम बन गया है कि मुसलमानों में बाबर का डीएनए है। मैं जानना चाहता हूँ कि बाबर को आखिर लाया कौन था? इब्राहिम लोदी को हराने के लिए बाबर को राणा सांगा लाया था। उन्होंने आगे कहा कि अगर मुसलमान बाबर की औलाद हैं तो तुम लोग उस गद्दार राणा सांगा की औलाद हो। ये हिंदुस्तान में तय हो जाना चाहिए कि तुम बाबर की आलोचना करते हो लेकिन राणा सांगा की नहीं करते।

    यूपी बीजेपी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया एकाउंट पर सपा सांसद के वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है कि सपा के नेता अपने संस्कारों के अनुरूप तुष्टिकरण की सियासत में इस कदर डूब चुके हैं कि वो विदेशी आक्रांताओं का महिमामंडन करने के लिए भारतीय महापुरुषों को अपमानित करने में जरा सा भी परहेज नहीं करते। संसद में सपा सांसद रामजी लाल सुमन की टिप्पणी बेहद शर्मनाक है, उन्हें अपने इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।

    केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, अगले 1000 साल तक भी जब कोई भारत की समीक्षा करेगा, तो वह बाबर और राणा सांगा की तुलना कभी नहीं कर पाएगा। बाबर और राणा सांगा को कभी भी तराजू के एक पलड़े पर नहीं रखा जा सकता। सांगा ने जो आजादी की लौ जलाई, उसने न केवल भारत को गुलामी से बचाया, बल्कि सनातन संस्कृति को भी बचाए रखने में योगदान दिया।

    वहीं फतेहपुर सीकरी से बीजेपी सांसद राजकुमार चाहर ने भी सपा सांसद पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बेशर्मी और तुष्टिकरण की सारी सीमाएं पार करते हुए सपा सांसद ने बाबर, औरंगजेब के पक्ष में संसद में बयान दिया और महावीर शूरवीर योद्धा राणा सांगा का अपमान किया। ये पूरे राजपूत समाज के साथ पूरे राष्ट्र का अपमान है, समस्त वीर लड़ाकों योद्धाओं का अपमान है, जो देश के लिए मुगलों से लड़े। बीजेपी सांसद ने कहा कि यही सपा की असली मानसिकता और उसके विचार हैं।

    News Desk

    Related Posts

    कौन होगा दलाई लामा का उत्तराधिकारी, खुद धर्मगुरु ने कर दिया बड़ा ऐलान

    July 2, 2025

    अमरनाथ यात्रा आज से शुरू, LG मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    July 2, 2025

    5 देशों की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, सबसे पहले जाएंगे घाना

    July 2, 2025

    मध्यप्रदेश भाजपा को मिला नया अध्यक्ष, हेमंत खंडेलवाल को मिली प्रदेश की कमान

    July 1, 2025

    मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक का बड़ा ऐलान- सत्ता में आए तो RSS पर प्रतिबंध…

    July 1, 2025

    केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

    July 1, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल…..

    May 3, 2026

    स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा और वेलनेस को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल…..

    May 3, 2026

    सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा भवन : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…

    May 3, 2026

    “जय बिहान” से आत्मनिर्भरता तक: बलरामपुर में महिलाओं की बदलती तस्वीर के साक्षी बने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    May 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.