Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»Breaking News»NIA ने CRPF जवान को दिल्ली से किया गिरफ्तार, पाकिस्तान को दे रहा था भारत की खुफिया जानकारी
    Breaking News

    NIA ने CRPF जवान को दिल्ली से किया गिरफ्तार, पाकिस्तान को दे रहा था भारत की खुफिया जानकारी

    News DeskBy News DeskMay 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    NIA ने CRPF जवान को दिल्ली से किया गिरफ्तार, पाकिस्तान को दे रहा था भारत की खुफिया जानकारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने एक सनसनीखेज मामले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान मोती राम जाट को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। उस पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के साथ मिलकर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा करने का गंभीर आरोप है। यह घटना देश की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाने की साजिश को उजागर करती है।

    जांच में सामने आया है कि मोती राम जाट 2023 से ही पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों के संपर्क में था। उसने देश की संवेदनशील और रणनीतिक जानकारी ISI को उपलब्ध कराई, जिसके बदले उसे मोटी रकम मिल रही थी। NIA की जांच के अनुसार यह लेन-देन मुख्य रूप से हवाला के माध्यम से किया जाता था। एजेंसी को शक है कि ISI ने उसे पैसे का लालच देकर अपने जाल में फंसाया और राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने वाली सूचनाएं हासिल की।

    NIA ने मोती राम को दिल्ली से हिरासत में लिया और उसे पटियाला हाउस कोर्ट की विशेष अदालत में पेश किया। विशेष न्यायाधीश चंद्रजीत सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे 6 जून 2025 तक NIA की हिरासत में भेज दिया। NIA ने बताया आरोपी ने पाकिस्तान के कई अधिकारियों को देश की महत्वपूर्ण और गोपनीय जानकारी साझा की है जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा को गंभीर खतरा हो सकता है।

    NIA ने मोती राम और उसके परिवार के बैंक खातों की गहन जांच शुरू कर दी है। एजेंसी को संदेह है कि जासूसी के लिए मिलने वाली रकम को वह अपने खाते में न लेकर परिवार के खातों में जमा करवाता था। इसके अलावा जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हो सकता है। NIA ने कहा पूछताछ के बाद इस जासूसी रैकेट के और भी राज खुल सकते हैं।

    यह मामला हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद और गंभीर हो गया। जिसमें 26 लोगों की जान गई थी। CRPF ने मोती राम को 21 मई 2025 को सेवा से बर्खास्त कर दिया था। जब उसकी संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं। NIA ने उसके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम (UAPA) की धारा 15, 16 और 18 के तहत मामला दर्ज किया है।

    News Desk

    Related Posts

    कौन होगा दलाई लामा का उत्तराधिकारी, खुद धर्मगुरु ने कर दिया बड़ा ऐलान

    July 2, 2025

    अमरनाथ यात्रा आज से शुरू, LG मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    July 2, 2025

    5 देशों की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, सबसे पहले जाएंगे घाना

    July 2, 2025

    मध्यप्रदेश भाजपा को मिला नया अध्यक्ष, हेमंत खंडेलवाल को मिली प्रदेश की कमान

    July 1, 2025

    मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक का बड़ा ऐलान- सत्ता में आए तो RSS पर प्रतिबंध…

    July 1, 2025

    केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

    July 1, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल…..

    May 3, 2026

    स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा और वेलनेस को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल…..

    May 3, 2026

    सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा भवन : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…

    May 3, 2026

    “जय बिहान” से आत्मनिर्भरता तक: बलरामपुर में महिलाओं की बदलती तस्वीर के साक्षी बने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    May 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.