Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»‘मावा मोदोल’ कोचिंग संस्थान का शुभारंभ: लक्ष्य प्राप्ति के लिए अनुशासन और समर्पण जरूरी – वित्त मंत्री ओपी चौधरी…
    छत्तीसगढ़

    ‘मावा मोदोल’ कोचिंग संस्थान का शुभारंभ: लक्ष्य प्राप्ति के लिए अनुशासन और समर्पण जरूरी – वित्त मंत्री ओपी चौधरी…

    News DeskBy News DeskJuly 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ‘मावा मोदोल’ कोचिंग संस्थान का शुभारंभ: लक्ष्य प्राप्ति के लिए अनुशासन और समर्पण जरूरी – वित्त मंत्री ओपी चौधरी…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: सफलता का कोई शॉर्टकट अथवा विकल्प नहीं होता, अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी पूरे मनोयोग और अनुशासन के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ें। उक्त आशय के विचार आज कांकेर शहर स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी परिसर में निःशुल्क कोचिंग संस्थान ‘मावा मोदोल’ के शुभारंभ अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी व्यक्त किए। उन्होंने इस अवसर पर सेन्ट्रल लाईब्रेरी को नालंदा परिसर की तर्ज पर विकसित करने के लिए आश्वस्त किया।

    वित्त मंत्री श्री चौधरी ने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए कहा। उन्होंने प्रशासनिक और सार्वजनिक जीवन के अनुभव साझा करते हुए युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बड़ी परीक्षाओं में वही सफल होते हैं जो विषम परिस्थितियों में भी लगातार प्रयास करते हैं। संवाद के दौरान प्रतियोगी छात्र-छात्राओं गुलशन जैन, स्नेहा सिन्हा और कुलेश्वर नंदीश्वर के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि संघ लोक सेवा आयोग जैसी परीक्षाओं की तैयारी के साथ सहगामी करियर विकल्प भी खुले रखने चाहिए।

    सफलता के लिए अभ्यर्थी लक्ष्य पर फोकस रहें: वित्त मंत्री श्री चौधरी

    वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि कड़ी मेहनत और सही दिशा में किया गया प्रयास ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने कहा कि कांकेर जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, आवश्यकता है केवल सही दिशा और साधनों की। इस अवसर पर श्री चौधरी ने सेंट्रल लाइब्रेरी का अवलोकन किया तथा जिला प्रशासन द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन किया। कार्यक्रम में विधायक श्री आशाराम नेताम एवं श्री विक्रमदेव उसेंडी सहित जनप्रतिनिधि अधिकारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित थी।

    कांकेर में ‘मावा मोदोल’ कोचिंग संस्थान का किया शुभारंभ

    गौरतलब है कि ‘मावा मोदोल’ कोचिंग संस्थान कांकेर जिला प्रशासन की विशेष पहल है, जिसके माध्यम से युवाओं को निःशुल्क कोचिंग और कैरियर मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। संस्थान के पहले चरण में भानुप्रतापपुर में हाईटेक कोचिंग, ई-क्लास और ई-लायब्रेरी की शुरुआत हुई थी। अब दूसरे चरण में कांकेर शहर की पुरानी कचहरी चौक स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी परिसर में संस्थान की शुरुआत की गई है। यहां छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, रेलवे, व्यापम, शिक्षक, वन, पुलिस, आबकारी सहित विभिन्न विभागीय परीक्षाओं की तैयारी के लिए गाइडेंस, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, साक्षात्कार, समूह चर्चा जैसी गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। परिसर में डिस्कशन रूम, ई-क्लास और स्टडी मटेरियल्स की भी समुचित व्यवस्था की गई है।

    News Desk

    Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं…..

    June 10, 2026

    सहूलियत, सम्मान और सेहत… हर घर नल से बदली जिंदगी….

    June 10, 2026

    पेड़ों की सुरक्षा और संवर्धन पर समुचित ध्यान देने की आवश्यकता – राज्यपाल रमेन डेका……

    June 10, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की विशेष प्रार्थना…..

    June 10, 2026

    विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें- राज्यपाल रमेन डेका…

    June 10, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को वैवाहिक वर्षगांठ पर दी बधाई….

    June 10, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं…..

    June 10, 2026

    सहूलियत, सम्मान और सेहत… हर घर नल से बदली जिंदगी….

    June 10, 2026

    पेड़ों की सुरक्षा और संवर्धन पर समुचित ध्यान देने की आवश्यकता – राज्यपाल रमेन डेका……

    June 10, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की विशेष प्रार्थना…..

    June 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.