Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में युवाओं को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक और रोजगारोन्मुखी उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता -उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में युवाओं को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक और रोजगारोन्मुखी उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता -उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा

    News DeskBy News DeskNovember 2, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में युवाओं को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक और रोजगारोन्मुखी उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता -उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर, 02 नवंबर 2026/ नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में उच्च शिक्षा विभाग की प्रदर्शनी युवाओं, विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए आकर्षण के साथ ज्ञान और मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण केंद्र बन गई है। प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों द्वारा लगाए गए स्टॉलों में आधुनिक शिक्षा, डिजिटल तकनीक, नवाचार, अनुसंधान, कौशल विकास और रोजगार की संभावनाओं की झलक देखने को मिल रही है। राज्योत्सव में पहुंचे युवा उत्साहपूर्वक प्रदर्शनी का अवलोकन कर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे बदलावों और अपने उज्ज्वल भविष्य से जुड़ी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।

    प्रदर्शनी की विशेषता यह है कि यहां विद्यार्थियों को एक ही परिसर में विभिन्न विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रमों, शैक्षणिक गतिविधियों, अनुसंधान, तकनीकी सुविधाओं और करियर के अवसरों की जानकारी मिल रही है। इससे विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को उच्च शिक्षा के बेहतर विकल्पों को समझने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

    *एक ही स्थान पर मिली उच्च शिक्षा और भविष्य संवारने की महत्वपूर्ण जानकारी*

    प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे युवा अभिषेक कुमार साहू और डॉ. एस.आर. कमलेश ने उच्च शिक्षा विभाग की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्योत्सव में विश्वविद्यालयों की गतिविधियों और शासन की शैक्षणिक योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध होना विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी है। डिजिटल सुविधाओं के विस्तार से विशेष रूप से ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा और उच्च शिक्षा प्राप्त करना अधिक सुविधाजनक होगा। इसी प्रकार प्रदर्शनी देखने पहुंचे विनोद कुमार, तुषार, आराध्या, नीरज कुमार, रिया, महेंद्र, विशाल, शिवम, हर्ष, पवित्र, उमाकांत, सुमन अग्रवाल, कुणाल, संजय और राजकुमार सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने विश्वविद्यालयों के स्टॉलों में रुचि दिखाई। इसी तरह विशाल, हर्ष, पवित्र, उमाकांत, सुमन अग्रवाल, कुणाल, संजय और राजकुमार ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ तकनीकी ज्ञान और व्यावहारिक कौशल अत्यंत आवश्यक है। उच्च शिक्षा विभाग की यह प्रदर्शनी विद्यार्थियों को अपनी रुचि और योग्यता के अनुरूप आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रही है।

    *डिजिटल शिक्षा और नवाचार से बदल रही उच्च शिक्षा की तस्वीर*

    उच्च शिक्षा विभाग की प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (पीएम-उषा), सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी), डिजिलॉकर और अन्य डिजिटल शैक्षणिक सुविधाओं की जानकारी विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पीएम-उषा के माध्यम से उच्च शिक्षा संस्थानों में अधोसंरचना और शैक्षणिक गुणवत्ता को सुदृढ़ करने के प्रयास किए जा रहे हैं। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के जरिए महाविद्यालयों में आधुनिक शिक्षण, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। वहीं एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट से विद्यार्थियों के शैक्षणिक क्रेडिट का डिजिटल प्रबंधन और डिजिलॉकर के माध्यम से शैक्षणिक दस्तावेजों को सुरक्षित रखने एवं आवश्यकता अनुसार प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध हो रही है। इन पहलों के प्रति युवाओं की रुचि यह दर्शाती है कि नई पीढ़ी आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षा और रोजगारोन्मुखी अवसरों को लेकर जागरूक है।

    *ग्रामीण युवाओं और बेटियों के सपनों को मिल रही नई उड़ान*

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा के मार्गदर्शन में प्रदेश के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक उच्च शिक्षा का विस्तार किया जा रहा है। नवीन शासकीय महाविद्यालयों की स्थापना, अधोसंरचना विकास और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार से विद्यार्थियों को घर के नजदीक उच्च शिक्षा प्राप्त करने के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों के लिए ये प्रयास लाभकारी सिद्ध होंगे। घर के समीप उच्च शिक्षा की सुविधा उपलब्ध होने से समय और आर्थिक संसाधनों की बचत के साथ विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई जारी रखने में सहायता मिलेगी।

    *शिक्षा को रोजगार, कौशल और आत्मनिर्भरता से जोड़ना हमारा संकल्प – मंत्री श्री टंक राम वर्मा*

    उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक और रोजगारोन्मुखी उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास, आत्मनिर्भरता और बेहतर भविष्य की मजबूत आधारशिला है।
    मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि बदलते समय की आवश्यकताओं के अनुरूप उच्च शिक्षा को नई तकनीक, अनुसंधान, नवाचार और कौशल विकास से जोड़ा जा रहा है। राज्योत्सव में विभिन्न विश्वविद्यालयों की सहभागिता से विद्यार्थियों को एक ही स्थान पर शिक्षा और करियर की संभावनाओं की जानकारी मिल रही है। यह पहल युवाओं को अपनी प्रतिभा पहचानने और भविष्य के लिए सही दिशा चुनने में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं में प्रतिभा और क्षमता की कोई कमी नहीं है। राज्य सरकार का प्रयास है कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को समान रूप से बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं, उचित मार्गदर्शन और आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त हों।

    *युवाओं ने मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री के प्रति जताया आभार*

    राज्योत्सव में उच्च शिक्षा विभाग की प्रदर्शनी देखने पहुंचे युवाओं ने आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार, डिजिटल शिक्षा को प्रोत्साहन और विश्वविद्यालयों की गतिविधियों से परिचित कराने की पहल की सराहना की। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी प्रदर्शनियां युवाओं को नई जानकारियां देने के साथ उच्च शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का सशक्त माध्यम हैं।

    राज्योत्सव में उच्च शिक्षा विभाग की प्रदर्शनी केवल योजनाओं और उपलब्धियों के प्रदर्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं के सपनों को नई दिशा देने वाला मंच बनकर उभरी है। यहां ज्ञान, नवाचार और आधुनिक तकनीक का संगम प्रदेश की युवा पीढ़ी को बेहतर शिक्षा, कौशल और आत्मनिर्भर भविष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहा है।

    News Desk

    Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका ने आसमान में देखा भारतीय वायु सेना का अद्भुत शौर्य, साहस और कौशल

    November 2, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रहे रोजगार के नए अवसर, रेडी-टू-ईट निर्माण से सरस्वती समूह को हर महीने 50 हजार रुपये का मुनाफा

    November 2, 2026

    राज्योत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, कला और भक्ति संगीत के रंगों से सराबोर हुए दर्शक,राज्यपाल रमेन डेका ने किया कलाकारों का सम्मान

    November 2, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से ओड़गी में सड़क-पुल निर्माण को मिली स्वीकृति

    November 2, 2026

    राज्योत्सव पर इंद्रावती टाइगर रिजर्व में पहली जंगल सफारी और अचानकमार में बफर सफारी शुरू,वन मंत्री केदार कश्यप ने किया शुभारंभ, वन्यजीव पर्यटन के विस्तार के साथ स्थानीय लोगों को मिलेंगे रोजगार के अवसर…

    November 2, 2026

    आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने तकनीकी समन्वयकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ…

    November 2, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.