Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»मनोरंजन»ऋचा चड्ढा ‘हीरामंडी’ की अपनी को-स्टार शर्मिन सेगल के सपोर्ट में आई सामने, कहा 
    मनोरंजन

    ऋचा चड्ढा ‘हीरामंडी’ की अपनी को-स्टार शर्मिन सेगल के सपोर्ट में आई सामने, कहा 

    By June 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' के नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के बाद से ही एक्ट्रेस शर्मिन सेगल को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. इस सीरीज में शर्मिन सेगल ने 'आलमजेब' की भूमिका निभाई. शो में उनका किरदार काफी अहम था, लेकिन वह दर्शकों का दिल जीतने में नाकाम रही हैं. हाल ही में 'हीरामंडी' सीजन 2 का ऑफिशियल ऐलान हुआ, जिसके बाद एक बार फिर से शर्मिन सेगल ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने आलमजेब के किरदार को सीजन 2 में नहीं रखने की मांग की है और साथ ही एक्ट्रेस की जमकर ट्रोलिंग भी की. शर्मिल सेगल की इस लगातार ट्रोलिंग पर को-स्टार ऋचा चड्ढा ने रिएक्ट किया है. 

    ऋचा चड्ढा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक यूजर के नेगेटिव कमेंट के स्क्रीनशॉट के साथ कड़े शब्दों में एक बयान जारी किया. इस कमेंट में यूजर ने शर्मिन सेगल से शो में वापस ना आने की रिक्वेस्ट की थी. कमेंट में लिखा था, ''कभी इस शो में वापस मत आना, जो खासतौर पर बिना इमोशन वाले नेपो किड के लिए बनाया गया था.''

    'लेकिन इतनी गहरी नफरत?'

    इस कमेंट के स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए ऋचा चड्ढा ने इंस्टा स्टोरी में लिखा, ''पिछले एक महीने से जब भी मैं ट्रैक कर रही हूं और ठीक से देख पा रही हूं, मैं अपने कमेंट सेक्शन में को-स्टार के बारे में आने वाले नेगेटिव कमेंट्स हटा रही हूं.'' एक्ट्रेस ने आगे लिखा, "दोस्तों? रचनात्मक आलोचना करें, लेकिन इतनी गहरी नफरत? किसी के परफॉर्मेंस को अस्वीकार करना एक बात है, ठीक है! मत करो पसंद, आपका हक है. पर ऐसे चटकारे ले के ट्रोल तो मत करो? कृपया? ऑउट ऑफ कंटेक्स्ट इंटरव्यू क्लिप. क्यों? 

    'दुनिया में बहुत कुछ चल रहा है! कृपया आगे बढ़ें?'

    ऋचा चड्ढा ने आगे लिखा, ''मैं जानती हूं कि किसी चलन पर कूद पड़ना लुभावना है, लेकिन किसी दूसरे इंसान को लालच देना? मुझे लगता है कि हम सब उससे बेहतर कर सकते हैं, उससे बेहतर बन सकते हैं. दयालु बने. कृपया. यह किसी के मानसिक स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है. अभी-अभी एक बड़ा चुनाव हुआ है, हीट वेव चल रही है, दुनिया में बहुत कुछ चल रहा है! कृपया आगे बढ़ें?''

    आलोचना पर क्या बोली थीं शर्मिन सेगल

    बता दें कि हाल ही में इंटरव्यू में शर्मिन सेगल ने शो में अपने परफॉर्मेंस के लिए मिल रही आलोचना के बारे में खुलकर बात की थी. एक्ट्रेस ने कहा था, ''आखिर में दर्शक ही राजा होते हैं. और एक क्रिएटिव इंसान के रूप में, इसे स्वीकार करना बहुत महत्वपूर्ण है. उन्हें अपनी राय रखने का अधिकार है- सकारात्मक या नकारात्मक. यह एक ऐसी चीज है, जो मुझे एक अलग दृष्टिकोण देती है.''

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.