Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल की मौजूदगी में डीएमएफ शासी परिषद की बैठक….
    छत्तीसगढ़

    कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल की मौजूदगी में डीएमएफ शासी परिषद की बैठक….

    By April 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल की मौजूदगी में डीएमएफ शासी परिषद की बैठक….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: कैबिनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने बैठक में स्पष्ट रूप से कहा कि डीएमएफ निधि का अधिकतम उपयोग जनहित के प्रमुख क्षेत्रों जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पशुपालन और स्वच्छता में किया जाना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि पूर्व में स्वीकृत कार्यों को समयसीमा में पूर्ण किया जाए और गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न हो। साथ ही उन्होंने “सुपर 30” कोचिंग योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कराने पर विशेष जोर दिया।

    मंत्री श्री राजेश अग्रवाल की उपस्थिति तथा कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला खनिज संस्थान न्यास श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला कलेक्टरेट अंबिकापुर सभाकक्ष में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) की शासी परिषद की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

    लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने कृषि क्षेत्र में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई और कहा कि सभी विभाग अपने प्रस्ताव जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर तैयार करें, ताकि डीएमएफ राशि का प्रभावी और जनहितकारी उपयोग सुनिश्चित हो सके।

    कैबिनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल की मौजूदगी में डीएमएफ शासी परिषद की बैठक

    कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि नए नियमों के अनुरूप पंचवर्षीय कार्ययोजना तैयार करने हेतु विभागों से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि डीएमएफ निधि का उपयोग पूरी पारदर्शिता और नियमानुसार करते हुए जिले के समग्र विकास के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

    बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत एवं सदस्य सचिव डीएमएफ श्री विनय अग्रवाल ने वर्ष 2016-17 से 2025-26 तक विभिन्न सेक्टरों में स्वीकृत, पूर्ण एवं प्रगतिरत कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। इसमें उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल आपूर्ति, पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, कृषि, पशुपालन, महिला एवं बाल कल्याण तथा स्वच्छता से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

    बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए डीएमएफ अंतर्गत ऑडिट कार्य के अनुमोदन तथा वार्षिक प्रतिवेदन को स्वीकृति हेतु प्रस्तुत किया गया। बैठक में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सामूहिक रूप से जिले के विकास के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने पर बल दिया। बैठक में लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरुपा सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल, डीएफओ श्री अभिषेक जोगावत सहित शासी परिषद के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

    Related Posts

    युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    August 21, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चमोली सुरंग हादसे में कोंडागांव जिले के मृतक श्रमिकों के परिजनों को ₹5-5 लाख और घायलों को ₹50-50 हजार की सहायता देने के दिए निर्देश..

    August 21, 2026

    स्वास्थ्य लाभ ले रहे जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय..

    August 21, 2026

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शौर्य वाटिका का भूमिपूजन, लगभग 79 लाख रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण…..

    August 20, 2026

    सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया….

    August 19, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दिए जनहितकारी योजनाओं में प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश…..

    August 19, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    August 21, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चमोली सुरंग हादसे में कोंडागांव जिले के मृतक श्रमिकों के परिजनों को ₹5-5 लाख और घायलों को ₹50-50 हजार की सहायता देने के दिए निर्देश..

    August 21, 2026

    स्वास्थ्य लाभ ले रहे जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय..

    August 21, 2026

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शौर्य वाटिका का भूमिपूजन, लगभग 79 लाख रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण…..

    August 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.