Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की सराहना….
    छत्तीसगढ़

    धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की सराहना….

    News DeskBy News DeskNovember 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की सराहना….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरीदी का शुभारंभ होते ही किसानों में उत्साह और हर्ष का माहौल है। किसानों को धान उपज की सुव्यवस्थित उपार्जन व्यवस्था और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शासन द्वारा की गई  आवश्यक व्यवस्थाओं का सकारात्मक असर खरीदी केंद्रों पर देखने को मिल रहा है। डिजिटल टोकन सुविधा, व्यवस्थित तौल और पर्याप्त बारदाने की उपलब्धता से किसानों को धान विक्रय में सहूलियत मिल रही है।

    इसी कड़ी में एमसीबी जिले के ग्राम साल्ही निवासी किसान बहादुर सिंह अपनी 62 क्विंटल धान की उपज लेकर चौनपुर धान उपार्जन केंद्र पहुंचे। केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और खरीदी की सुव्यवस्थित प्रक्रिया से संतुष्ट किसान बहादुर सिंह ने शासन की किसान हितैषी पहल की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

    ’घर बैठे मिला टोकन, लंबी कतारों से मिली राहत’

    किसान बहादुर सिंह ने बताया कि इस वर्ष धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त करने में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने घर बैठे ही श्टोकन तुंहरश् मोबाइल ऐप के माध्यम से अपना टोकन प्राप्त कर लिया। इससे उन्हें उपार्जन केंद्र के चक्कर लगाने और लंबी कतारों में खड़े होने से राहत मिली। डिजिटल सुविधा के कारण उनका समय और श्रम दोनों की बचत हुई है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन टोकन की व्यवस्था ने धान विक्रय की प्रक्रिया को पहले की तुलना में अधिक सरल और सुविधाजनक बना दिया है।

    ’उपार्जन केंद्र में किसानों की सुविधा का रखा गया ध्यान’

    बहादुर सिंह ने बताया कि चौनपुर धान उपार्जन केंद्र में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। धान की तौल के लिए इलेक्ट्रॉनिक कांटा एवं माप उपकरण उपलब्ध हैं। वहीं, पर्याप्त बारदाने की उपलब्धता से धान विक्रय में किसी प्रकार की बाधा नहीं आ रही है। केंद्र में किसानों के बैठने और शौचालय की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र में खरीदी की प्रक्रिया व्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है। किसानों को अपनी उपज विक्रय करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। बेहतर व्यवस्थाओं से किसानों का भरोसा बढ़ा है और वे सहजता के साथ अपनी उपज का विक्रय कर पा रहे हैं।

    धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की सराहना

    ’3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी किसानों के लिए राहत’

    किसान बहादुर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का निर्णय किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे किसानों को उनकी मेहनत और उपज का उचित मूल्य मिल रहा है। धान विक्रय से प्राप्त राशि किसानों के परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के साथ ही खेती-किसानी को आगे बढ़ाने में भी सहायक होती है।उन्होंने धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं, डिजिटल टोकन सुविधा और किसानों के हित में लिए गए निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। बहादुर सिंह ने कहा कि किसानों की सुविधा और हितों को प्राथमिकता देते हुए की जा रही व्यवस्थाएं सराहनीय हैं।

    News Desk

    Related Posts

    कम उपज पर भी किसानों को पूरा संबल, कृषक उन्नति योजना से बढ़ा भरोसा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्णय से कोरबा के किसानों में खुशी….

    November 15, 2026

    धान खरीदी के पहले दिन किसान पहुँचने लगे खरीदी केन्द्र, जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बड़ेमारेंगा धान उपार्जन केंद्र का किया निरीक्षण….

    November 15, 2026

    पीएम-जनमन और महतारी वंदन योजना से जनजातीय परिवारों के जीवन में आ रहा सकारात्मक बदलाव…

    November 15, 2026

    बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण: नितिन नवीन…..

    November 15, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का किसान हितैषी निर्णय : अब कम धान बेचने पर भी प्रति एकड़ मिलेगी पूरी 13,839 रुपये की अंतर राशि…..

    November 15, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां पूर्ण…..

    November 15, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.