Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»कम उपज पर भी किसानों को पूरा संबल, कृषक उन्नति योजना से बढ़ा भरोसा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्णय से कोरबा के किसानों में खुशी….
    छत्तीसगढ़

    कम उपज पर भी किसानों को पूरा संबल, कृषक उन्नति योजना से बढ़ा भरोसा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्णय से कोरबा के किसानों में खुशी….

    News DeskBy News DeskNovember 15, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कम उपज पर भी किसानों को पूरा संबल, कृषक उन्नति योजना से बढ़ा भरोसा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्णय से कोरबा के किसानों में खुशी….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: खेत में फसल कितनी होगी, यह हमेशा किसान के हाथ में नहीं होता। सिंचाई की सीमित सुविधा और वर्षा पर निर्भर खेती के कारण कई बार उपज कम रह जाती है। ऐसे में कम धान बेचने वाले पात्र किसानों को भी राज्य सरकार ने कृषक उन्नति योजना का पूरा लाभ देने का निर्णय उनके लिए आर्थिक संबल और नई उम्मीद लेकर आया है।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्णय के अनुसार, एक एकड़ में निर्धारित 21 क्विंटल की सीमा से कम धान बेचने वाले पात्र किसानों को भी पूरी आदान सहायता राशि का लाभ मिलेगा। निर्धारित सीमा और किसान द्वारा बेचे गए धान की मात्रा के अंतर के आधार पर सहायता की गणना कर प्रति एकड़ 13,839 रुपये तक का पूरा लाभ दिया जाएगा। यह राशि धान विक्रय के भुगतान के साथ किसान के खाते में प्रदान की जाएगी। इससे कम उपज वाले किसानों को भी योजना का लाभ मिलेगा और वे अपनी उपज सीधे उपार्जन केंद्रों में बेचने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

    कटघोरा विकासखंड के ग्राम नवापारा की महिला किसान श्रीमती दयामती केला ने अपने पुत्र श्री अश्वनी केला के साथ कटघोरा उपार्जन केंद्र में 36 क्विंटल धान बेचा। खरीदी के पहले दिन बिना किसी परेशानी के धान विक्रय होने पर उन्होंने प्रसन्नता जताई। श्रीमती केला ने बताया कि उनके क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा नहीं है और खेती वर्षा पर निर्भर रहती है। फसल तैयार करने के लिए काफी मेहनत और देखभाल करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि पहले धान बेचने और उपज का उचित मूल्य पाने में कई कठिनाइयां आती थीं, लेकिन अब खरीदी केंद्रों में सुविधाएं बेहतर हुई हैं। मुख्यमंत्री के निर्णय से कम धान बेचने वाले छोटे किसानों को भी राहत मिलेगी।

    कम उपज पर भी किसानों को पूरा संबल, कृषक उन्नति योजना से बढ़ा भरोसा

    ग्राम डोड़कीधरी के किसान श्री राजाराम ने पहले दिन 12 क्विंटल धान बेचा। उन्होंने बताया कि इस बार उन्होंने खेत में मोटा धान लगाया था। कम मात्रा में धान बेचने वाले किसानों को भी पूरी आदान सहायता मिलने का निर्णय उनके जैसे किसानों के लिए भरोसा बढ़ाने वाला है। उन्होंने इस किसान हितैषी पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

    ग्राम पोलमी के किसान श्री संतोष साहू ने 51.60 क्विंटल और ग्राम बुढ़ापारा के किसान श्री राजेंद्र कुमार यादव ने 15.20 क्विंटल धान बेचा। पहले दिन खरीदी शुरू होने और उपार्जन केंद्र में सम्मानपूर्वक धान विक्रय का अवसर मिलने से दोनों किसानों में उत्साह रहा। किसान श्री विजय सिंह कंवर ने भी मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि किसान हितैषी योजनाओं से किसानों में खुशहाली और समृद्धि का नया विश्वास पैदा हुआ है।

    समय पर भुगतान के साथ आदान सहायता मिलने से किसानों को खेती के खर्चों के लिए आर्थिक मदद मिलेगी। यह निर्णय खासकर उन किसानों के लिए मददगार है जिनकी फसल सिंचाई की कमी या कम उत्पादन के कारण निर्धारित सीमा तक नहीं पहुंच पाती। उचित मूल्य, सुविधाजनक खरीदी और सहायता राशि का भरोसा किसानों को बिचौलियों पर निर्भर हुए बिना उपार्जन केंद्रों में धान बेचने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

    ’किसानों के लिए टोकन की है व्यवस्था’

    खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी 15 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक होगी। खरीदी पंजीकृत किसानों के आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन से की जाएगी। सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2,441 रुपये प्रति क्विंटल है। इसके साथ कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत 659 रुपये प्रति क्विंटल की आदान सहायता जोड़ने पर कुल राशि 3,100 रुपये प्रति क्विंटल होती है। ग्रेड-ए धान का समर्थन मूल्य 2,461 रुपये प्रति क्विंटल है। खरीदी की अधिकतम सीमा प्रति एकड़ 21 क्विंटल है। ‘टोकन तुहर हाथ’ ऐप से 24 घंटे टोकन लेने की सुविधा है। 2 एकड़ तक की भूमि वाले किसान को 1, 2 एकड़ से अधिक और 10 एकड़ तक वाले किसान को 2 तथा 10 एकड़ से अधिक भूमि वाले किसान को 3 टोकन मिलेंगे। धान की मात्रा 40 किलोग्राम प्रति बोरा निर्धारित है और नमी की अधिकतम सीमा 17 प्रतिशत है।

    News Desk

    Related Posts

    धान खरीदी के पहले दिन किसान पहुँचने लगे खरीदी केन्द्र, जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बड़ेमारेंगा धान उपार्जन केंद्र का किया निरीक्षण….

    November 15, 2026

    धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की सराहना….

    November 15, 2026

    पीएम-जनमन और महतारी वंदन योजना से जनजातीय परिवारों के जीवन में आ रहा सकारात्मक बदलाव…

    November 15, 2026

    बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण: नितिन नवीन…..

    November 15, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का किसान हितैषी निर्णय : अब कम धान बेचने पर भी प्रति एकड़ मिलेगी पूरी 13,839 रुपये की अंतर राशि…..

    November 15, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां पूर्ण…..

    November 15, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.